हिन्दी दिवस

हिन्दी दिवस पर प्रज्ञा गर्ल्स स्कूल में अंतर विद्यालयीन काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के 25 विद्यालयों ने भाग लिया। विषय था "हरित वसुंधरा"। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कविताएँ प्रस्तुत की। समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख शिक्षाविद डा.मंजू व्यास उपस्थित थी। बतौर निर्णायक भूमिका निभाने वाले सृजनकार थे ऋषिना नातू, नियति सप्रे एवं अमृता अवस्थी। 
प्रतिस्पर्धा में चार सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किये गए, जिनमें सेंट पॉल स्कूल के भव्य गुप्ता, विद्यासागर स्कूल की दिव्यांशी
तिवारी, द मिलेनियम स्कूल की कनक गुप्ता एवं द वेदांश स्कूल के प्रणत वोहरा शामिल हैं। 
अतिथियों ने संबोधित करते हुए हिन्दी में संवाद करने की बात कही। आभार प्रदर्शन प्राचार्य रेशमा जुनेजा द्वारा किया गया।