गणपति बप्पा मोरया

गणपति बप्पा मोरया

गणपति बप्पा मोरया ….

अगले बरस तू जल्दी आ…..

प्रज्ञा गर्ल्स स्कूल परिसर में सर्वत्र फूलों की वर्षा हो रही थी गणेश जी भक्तजनों से अगले बरस जल्दी आने की मनुहार सुन रहे थे ऐसा लग रहा था देव लोक धरती पर आ गया है…..

सुंदर मनोहरी झांकी में देवी देवता सज्ज थे …गणपति अपने माता पिता पार्वती और महादेव के साथ विराजमान थे….

लेझिम खेलती छात्राएं स्केटिंग के साथ करतब दिखाते बच्चे और विभिन्न खिलाड़ियों की झांकी मैं साक्षी मलिक, मिताली राज ,पीवी सिंधु, मीराबाई चानू की वेशभूषा में बच्चे आकर्षित कर रहे थे….विसर्जन के दिन गणपति को गाजे बाजे के साथ विदाई दी गई जिसमें नन्हे बच्चे गणपति के मुखोटे में सजे थे…..

देवा हो देवा गणपति देवा

तुमसे बढ़कर कौन

बैंड पर इस मधुर धुन ने पूरा वातावरण मंगलमय कर दिया था

 

 

 

 

 

Annual Sports Meet