Rakhi’s to our Soldiers on Raksha Bandhan
Rakhi’s to our Soldiers on Raksha Bandhan
"रक्षाबंधन पर्व" भाई बहन के रिश्ते को रेशमी मजबूत डोर से बांधता है। यह बंधन रक्षा का वचन देता है। देश की सीमा पर तैनात हमारे सैनिक भाई देश की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं, उन्हीं भाईयों के लिए प्रज्ञा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने सुन्दर कलात्मक राखियाँ बनाकर अपना स्नेह भिजवाया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन भाईयों को मिलेगी रक्षा बंधन की सौगात भी।