नवरात्रि उत्सव

भारत त्योहारों का देश है, और नवरात्रि पर्व माँ अम्बे की साधना का उपासना का उत्सव है। नौ दिनों तक भक्ति एवं श्रद्धा का अनूठा संगम।केसरियो रंग तने लाग्यो ल्या गरबा की धुन चटख रंगों के खूबसूरत परिधानों में सजी बालिकाएं, ढोलक की थाप पर गरबा रास और माँ दुर्गा की आराधना। 
प्रज्ञा गर्ल्स स्कूल का परिसर संस्कृति और परम्परा के सुन्दर संयोजन से शोभायमान था, अवसर था नवरात्रि उत्सव का जो विद्यालय परिवार द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।